रांची : केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि आज झारखंड संकट में है। यहां रोज माँ, बहन और बेटियों का अपमान हो रहा है। झारखंड में आज JMM अध्यक्ष शिबू सोरेन की बहू और दिवगंत दुर्गा सोरेन की पत्नी सीता सोरेन का अपमान हुआ।
झारखंड सरकार के मंत्री डॉ इरफ़ान अंसारी द्वारा सीता सोरेन पर अमर्यादित बयान देने का आरोप लगाए। शिवराज चौहान ने कहा कि सब जानते हैं कि सीता जी का अपमान हुआ तो लंका जली थी और रावण का अंत हुआ था।
हम संकल्प लें कि झारखंड में महिला विरोधी JMM, कांग्रेस और RJD की सरकार को उखाड़ फेंकेंगे, उनके अत्याचार का अंत करेंगे।
