कांग्रेस को बड़ा झटका, कार्यकारी अध्यक्ष भाजपा में हुए शामिल...

Hazaribagtimes
0

 रांची : झारखंड में चुनाव प्रचार जोरों पर है। इसी बीच झारखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष मानस सिन्हा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिए। मानस सिन्हा भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र राय और असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्व शर्मा की उपस्थिति में भाजपा पार्टी शामिल हो गए।



 मानस सिंह ने कहा कि मैं कांग्रेस पार्टी के लिए पिछले 27 सालों से अपना खून पसीना बहाया है। लेकिन अब मुझे विश्वास हो गया है कि कांग्रेस में अब कार्यकर्ताओं का वहां कोई सामान नहीं है।मानस सिन्हा ने बताया कि में बिना किसी शर्त के भाजपा में आया हूं।

उन्होंने बताया कि मैं अपने जीवन के 27 साल कांग्रेस को दिए। कांग्रेस पार्टी ने जो भी काम दिया उसे मैंने ईमानदारी से किया। दरअसल मानस गढ़वा जिले के भवनाथपुर से टिकट चाहते थे। उन्हें चौथी बार यहां से टिकट नहीं दिया गया। इंडिया गठबंधन के तहत यह सीट JMM के हिस्से आई है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)