रामगढ़: झारखंड की पहली 8 लेन सड़क उद्घाटन के 21 दिनों के बाद ही धंस गई। यह सड़क 461.90 करोड़ की लागत से बनी थी। इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 4 अक्टूबर को ऑनलाइन किया था।
शुक्रवार शाम करीब 4 बजे झारखंड मोड़ से तेतुलमारी की ओर जाने वाले धारजोड़ी बस्ती के पास सर्विस लेन की सड़क धंस गई। यहां पर 8-10 मीटर चौड़ा और 8 मीटर गहरा गड्ढा बन गया है।
बैरिकेडिंग ना होने के कारण असर्फी अस्पताल से लैट रही नर्सिंग की 3 छात्राएं गड्ढे में गिर गईं। इससे एक छात्रा का हाथ और पैर टूट गया।